कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज अपराधिक प्रकरण होंगे खत्म….

कलेक्टरों के माध्यम से खत्म किया जाएगा प्रकरण

Must Read

 

रायपुर – पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में अनियमित कर्मचारियों पर दर्ज किए गए अपराधिक प्रकरण जल्द ही खत्म हो जाएंगे। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने रविवार को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर यह घोषणा की। गृह मंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी अनियमित कर्मचारियों का प्रकरण कलेक्टरों के माध्यम से खत्म किया जाएगा।

read also कोरबा में चलती कार में लगी आग, कार बना आग का गोला

आपको बता दें राजधानी के कलेक्ट्रेट गार्डन में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। इस बैठक में प्रेरक संघ, ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ, किसान मित्र संघ और स्वच्छता दीदी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा से अलग-अलग मुलाकात की।

read also पतंजलि खाद्य उत्पाद प्रयोगशाला टेस्ट में फेल, जुर्माना सहित छः महीने की जेल

बैठक में लिए गए फैसले से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया कि कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश और संविदा कर्मचारियों का आकस्मिक अवकाश 18 दिन के आदेश को पुनः 30 दिन किया जाए।

read also चलती बस में लगी आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे सभी…

Latest News

सक्ती जिले के 6 और जीपीएम के 1 निरीक्षक का हुआ ट्रांसफर, आईजी ने दिया आदेश…

सक्ती जिले के 6 और जीपीएम जिले के 1 निरीक्षक का हुआ ट्रांसफर transfer, आईजी ने दिया आदेश...  

More Articles Like This