रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री #Chief Minister# विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने छात्रों से यह भी कहा कि इस विषम स्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है।
read also कोरबा में मालवाहक पिकअप पलटा, एक ही मौत…
जानकारी अनुसार किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा जिले के लगभग 20 छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गए हुए हैं। पिछले दिनों किर्गिस्तान में मिस्त्र की छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद विवाद शुरू हो गया जिसको लेकर स्थानीय छात्र हिंसक हो गए और खासकर भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्रों के साथ हिंसा कर रहे हैं। इसके कारण वहा तनाव की स्थिति बनी हुई है।
read also Ayodhya : अयोध्या दर्शन करने पहुंचा था कुख्यात अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
किर्गिस्तान में छत्तीसगढ़ के लगभग 70 विद्यार्थी है और भारत के लगभग 15000 विद्यार्थी मेडिकल एवं अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की निवासी छात्रा शिवानी और बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी छात्र विजय से बात कर उनका हाल-चाल जाना और खुद का ख्याल रखना को कहा।
read also ओबीसी सर्टिफिकेट, 5 लाख से अधिक सर्टिफिकेट अमान्य, हाई कोर्ट का फैसला
उन्होंने कहा कि भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। आप सभी चिंता ना करें। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम आपके साथ खड़ी है। छात्रों ने वहां माहौल के तनावपूर्ण होने की स्थिति की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें खुद का ख्याल रखने को कहा। बच्चों ने बताया कि उन्हें हॉस्टल से निकलने की अनुमति नहीं है। उन्हें भोजन पानी वही उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने वापसी के लिए टिकट बुक कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई भी परेशानी हो तो आप सभी छत्तीसगढ़ सरकार से अवश्य संपर्क करें। राज्य सरकार भारत सरकार के सहयोग से आप सभी के सुरक्षित वतन वापसी को सुनिश्चित करेगी।
read also 5 लाख में देते थे “बी फार्मा” की फर्जी डिग्री, दो आरोपी गिरफ्तार